महिला टी20 विश्व कप: क्यों जीत के बाद भी बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन?
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के इरादे से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया यूएई में मैदान में है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत भी अच्छी की है और वार्म-अप मैच में पहले वेस्टइंडीज और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराया। लेकिन इस खुशी के मौके पर भी टीम थोड़ी परेशान है, और वजह है फ्लॉप टॉप ऑर्डर।