ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में प्रणय, आयुष और थारुन
सिडनी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शटलर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में दमदार प्रदर्शन किया है। एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली ने 4,75,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में पहले दौर के कड़े मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।