रोइंग : पानी पर ताकत और तालमेल का खेल, जिसने ओलंपिक में बनाई खास पहचान
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। करीब 8 हजार ईसा पूर्व लोग लकड़ी के लट्ठों को आपस में बांधकर उसे इस तरह तैयार करते थे कि उसमें खड़े होकर नदी को पार कर सकें। इससे न सिर्फ उन लोगों को नदी पार करने में मदद मिलती थी, बल्कि वे इसकी सहायता से मछलियों को भी पकड़ते थे।