भारत को हराकर फैंस के सामने हीरो बनने का सुनहरा मौका : बाबर आजम
अहमदाबाद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहे प्रचार और दबाव के बीच, कप्तान बाबर आजम को लगता है कि यह मैच उनकी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके हीरो बनने का सुनहरा मौका है।