केंद्र सरकार खेलों के विकास के लिए संकल्पित, खेलो भारत कॉन्क्लेव में बोले मनसुख मांडविया
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के युवा और खेल मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को नई दिल्ली में 'खेलो भारत कॉन्क्लेव' को संबोधित किया। अपने संबोधन में मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।