बर्थडे स्पेशल : एक पांव नहीं, पर हौसले बुलंद, बेमिसाल हैं एवरेस्ट फतह करने वालीं अरुणिमा सिन्हा

IANS | July 19, 2025 9:53 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा का 20 जुलाई को जन्मदिन है। अरुणिमा सिन्हा की कहानी सिर्फ एक पर्वतारोही की विजय गाथा नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय, साहस और आत्मविश्वास की ऐसी मिसाल है, जो हमें सिखाती है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतह किया। आज अरुणिमा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

देबाशीष मोहंती : टीम इंडिया का पेसर, जिसके चर्चित एक्शन और स्विंग बॉलिंग ने किया था कमाल

IANS | July 19, 2025 8:53 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1997 में टेस्ट में एक तेज गेंदबाज ने डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए उस मैच में पहली पारी में ही चार बल्लेबाजों को आउट कर इस गेंदबाज ने धूम मचा दी थी। हालांकि डेब्यू टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बावजूद अगले टेस्ट इस गेंदबाज को ड्रॉप कर दिया गया। ये गेंदबाज थे देबाशीष मोहंती।

बेहतर मौकों की तलाश में अनुज रावत, उत्तराखंड के कस्बे से निकलकर बनाई पहचान

IANS | July 19, 2025 4:55 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रामनगर कस्बे से निकलकर अनुज रावत ने भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। किसान के घर में जन्मे अनुज रावत को क्रिकेट का शौक था, लेकिन यहां उनके पास क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया नहीं थीं।

'विकसित भारत' तभी बनेगा जब युवा फिट, सशक्त, संस्कारी और राष्ट्रभक्त होंगे: मनसुख मांडविया

IANS | July 19, 2025 1:17 PM

वाराणसी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 19-20 जुलाई के बीच वाराणसी में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर 'युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन' आयोजित किया है। शनिवार को सम्मेलन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश को नशामुक्त बनाने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश : ऊना में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 60 खिलाड़ी लेंगे भाग

IANS | July 18, 2025 10:16 PM

ऊना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊना में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्द जारी होगा : संजय अडेसरा

IANS | July 18, 2025 8:43 PM

अहमदाबाद, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप व्यापार के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर सक्रिय है। अदाणी स्पोर्ट्स लाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अडेसरा ने ग्रुप के आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी दी है।

दिलहारा फर्नांडो : 90 मील की रफ्तार के बाद अपनी धीमी गेंदों से बल्लेबाजों को तंग करने वाला पेसर

IANS | July 18, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट को रोमांचक बनाने में श्रीलंका के खिलाड़ियों का बेहद अहम योगदान रहा है। सनथ जयसूर्या की आक्रामक बल्लेबाजी हो या मुथैया मुरलीधरन की स्पिन या फिर लसिथ मलिंगा की यॉर्कर। इन सभी ने क्रिकेट को उसके स्तर से ऊपर उठाया। दिलहारा फर्नांडो भी एक ऐसे ही गेंदबाज रहे, जिन्होंने तेज रफ्तार गेंदों के साथ करियर शुरू किया और बाद में नई विविधताएं जोड़कर बल्लेबाजों के लिए अबूझ बने।

हैप्पी बर्थडे हर्षा भोगले : जिनका हुनर और पैशन कमेंट्री का पर्याय बन गया

IANS | July 18, 2025 5:08 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कई पूर्व क्रिकेटरों ने संन्यास के बाद कमेंट्री की दुनिया में अपना नाम कमाया। दर्शकों के बीच इन जाने-पहचाने चेहरों ने अपनी आवाज के जरिए क्रिकेट का आंखों देखा हाल घर-घर तक सुनाया है। चाहे सुनील गावस्कर हो या रवि शास्त्री, इन्होंने कमेंट्री को नए आयाम दिए। इसी बीच एक ऐसा नाम भी उभरकर आया तो परंपरागत क्रिकेटर नहीं था, लेकिन अपने हुनर और पैशन से अंग्रेजी कमेंट्री का पर्याय बन गया। ये शख्स हैं- हर्षा भोगले। उन्होंने इंग्लिश कमेंट्री में एक अलग ही फैन बेस बनाया।

पंत मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो बतौर बल्लेबाज न खेलें: शास्त्री

IANS | July 18, 2025 1:38 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टीम के उप-कप्तान को तब तक एक बल्लेबाज के रूप में नहीं खेलना चाहिए, जब तक कि वह चौथे टेस्ट से पहले मैच के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी लेने के लिए आश्वस्त न हो जाएं।

बर्थडे स्पेशल: भारत का पहला 'एंग्लो इंडियन क्रिकेटर', जिसने देश को जिताया 'वर्ल्ड कप'

IANS | July 18, 2025 8:24 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रोजर बिन्नी क्रिकेट इतिहास के पहले 'एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर' हैं। उनका जन्म 19 जुलाई 1955 को बेंगलुरु में हुआ था। बतौर ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित की है।