एमआई न्यूयॉर्क ने दूसरी बार जीता मेजर लीग क्रिकेट का खिताब

IANS | July 14, 2025 9:37 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। एमआई न्यूयॉर्क ने सोमवार को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पांच रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ एमआई ने दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का खिताब अपने नाम कर लिया।

लिवरपूल ने प्री-सीजन की शुरुआत प्रेस्टन पर 3-1 की जीत के साथ की, जोटा-सिल्वा को दी गई श्रद्धांजलि

IANS | July 14, 2025 12:08 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। लिवरपूल ने अपने 2025-26 प्री-सीजन की शुरुआत डीपडेल में प्रेस्टन नॉर्थ एंड पर 3-1 से जीत के साथ की। यह जीत लिवरपूल के लिए बेहद भावनात्मक थी। लिवरपूल के खिलाड़ी डिओगो जोटा की पिछले सप्ताह स्पेन में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे में जोटा के भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई थी।

13 जुलाई : जब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने खेला था अपना पहला वनडे

IANS | July 13, 2025 12:03 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए '13 जुलाई' का दिन बेहद खास है। इसी दिन टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच खेला था। यह वह दौर था, जब वनडे फॉर्मेट 60-60 ओवरों का हुआ करता था।

भारत बनाम इंग्लैंड : अपनी पहली ही टी20 सीरीज में श्री चरणी ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

IANS | July 13, 2025 9:28 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पांचवें टी20 मैच को पांच विकेट से गंवा दिया, लेकिन इस सीरीज में बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अनूठा कारनामा किया।

विंबलडन 2025 : ब्रिटेन के कैश-ग्लासपूल की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल का खिताब

IANS | July 12, 2025 11:14 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी ने विंबलडन 2025 के पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई-डच जोड़ी रिंकी हिजिकाटा और डेविड पेल को 6-2, 7-6 (3) से हराकर खिताब जीता।

राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए अहम निर्देश

IANS | July 12, 2025 8:29 PM

देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले इस क्रिकेटर की प्रतिभा दिलीप कुमार ने पहचानी थी

IANS | July 12, 2025 5:59 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को उस खेल से जुड़े प्रशिक्षक या पूर्व खिलाड़ी परखते हैं और फिर उसे तराशने का प्रयास करते हैं। लेकिन, भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 का विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले एक बेहतरीन बल्लेबाज की प्रतिभा किसी क्रिकेटर या प्रशिक्षक ने नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने पहचानी थी। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि यशपाल शर्मा थे।

भारतीय क्रिकेट का 'वैभव' हैं सूर्यवंशी, घरेलू क्रिकेट में तपकर बनेंगे 'कुंदन'

IANS | July 12, 2025 3:57 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के नए सितारे हैं, जिन्होंने महज 14 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा से दुनिया को चौंकाया है। जब आईपीएल-2025 के लिए वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा, तब किसी को यकीन नहीं था कि यह 'बच्चा' मैदान पर बड़े-बड़े कारनामे कर सकता है।

एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदकर फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क

IANS | July 12, 2025 9:38 AM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने शनिवार को क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट से दमदार जीत दर्ज की। अब खिताबी मैच में एमआई न्यूयॉर्क का सामना वाशिंगटन फ्रीडम से होगा। यह मैच 14 जुलाई को खेला जाना है।

जन्मदिन विशेष : संजय मांजरेकर को क्रिकेट से ज्यादा उनके बयानों ने दिलाई सुर्खियां

IANS | July 11, 2025 6:15 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेटर की पहचान मैदान पर उसके खेल से होती है। लेकिन, कई क्रिकेटर ऐसे हैं, जो अपने खेल से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का नाम इसी श्रेणी में लिया जाता है।