वनडे सीरीज: तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, एलिस और डेविस टीम से बाहर

IANS | September 29, 2026 7:43 AM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाली वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस और बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस इंजरी की वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा 'महिला ग्रैंडमास्टर'

IANS | September 28, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की 11 वर्षीय बोधना शिवानंदन ने चेस में इतिहास रच दिया है। बोधना ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में 46वें चेस ओलंपियाड में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना तीसरा और अंतिम वुमन ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) नॉर्म हासिल किया। इसके साथ बोधना इतिहास में वुमन ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वालीं सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं।

एशियन गेम्स: चीन 132 गोल्ड के साथ शीर्ष पर काबिज, भारत 12वें स्थान पर

IANS | September 28, 2026 9:23 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में चीन ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाए रखा है। सोमवार तक चीन नंबर-1, जबकि जापान और साउथ कोरिया 'टॉप-3' में मौजूद हैं। भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

एशियन गेम्स: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का 'डबल धमाल', यशवीर को सिल्वर, रोहित ने जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 28, 2026 8:59 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में भारत ने दो मेडल हासिल किए। यशवीर सिंह ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश थारंगा ने हासिल किया।

यूथ टेस्ट: 17 वर्षीय लक्ष्य का नाबाद 'दोहरा शतक', ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने हासिल की मजबूत बढ़त

IANS | September 28, 2026 7:50 PM

राजकोट, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान टीम ने लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक के साथ अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 430 रन बनाए लिए हैं। इसी के साथ भारतीय टीम के पास 213 रन की शानदार बढ़त है।

एशियन गेम्स: पारुल चौधरी ने जीता दूसरा 'ब्रॉन्ज', 3000 मीटर स्टीपलचेज के बाद 5000 मीटर दौड़ में भी पदक

IANS | September 28, 2026 6:40 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पारुल चौधरी ने 'एशियन गेम्स 2026' में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। पारुल ने महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल रेस 15:14.61 के समय के साथ पूरी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले, पारुल महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में तीसरे स्थान पर रही थीं।

एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह का दूसरा मेडल, 10000 मीटर के बाद 1500 मीटर दौड़ में जीता 'सिल्वर'

IANS | September 28, 2026 5:51 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने दूसरा सिल्वर मेडल हासिल किया। 25 सितंबर को 10,000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद, सोमवार को गुलवीर ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

IANS | September 28, 2026 5:25 PM

निशियो, 28 सितंबर (आईएएनएस)। मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने 'एशियन गेम्स 2026' में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।

एशियन गेम्स: 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने रचा इतिहास, पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़कर जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 28, 2026 5:06 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। रामराज ने रोमांचक फाइनल में 54.75 सेकंड के साथ अपना अब तक का पर्सनल बेस्ट निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ विथ्या ने दिग्गज भारतीय एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मेरे पास पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं, युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर खेलों की तरफ मोड़ना मकसद : राजिंदर सिंह

IANS | September 28, 2026 3:29 PM

मोहाली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में पंजाब में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में निरंतर योगदान देने के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उनसे मिली सराहना पर बात करते हुए राजिंदर ने कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं।