अनाधिकारिक टेस्ट मैच: शतक चूकीं तनीषा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया-ए विमेंस ने पहले दिन बनाए 351 रन
धर्मशाला, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन 9 विकेट खोकर 351 रन बनाए। भारतीय टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में शुभा सतीश, तनीषा सिंह और निकी प्रसाद का अहम योगदान रहा।