आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

IANS | April 3, 2026 9:57 AM

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शर्मा को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है।

फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला नहीं सुलझा

IANS | April 3, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले ने हालात को मुश्किल और जटिल बनाया था। ईरान की फुटबॉल टीम और उसके विश्व कप अभियान पर इसका सीधा असर पड़ा था।

आईपीएल 2026: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजर

IANS | April 3, 2026 8:52 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी हैदराबाद शीर्ष-4 में जगह बनाने में सफल नहीं रही है।

आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं,' अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को लताड़ा

IANS | April 3, 2026 8:28 AM

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर को इस मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया।

अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

IANS | April 3, 2026 8:03 AM

बस्सेटेरे, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति जीत के साथ की है। बस्सेटेरे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में लेग स्पिनर अलाना किंग की करिश्माई गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।

आईपीएल 2026: केकेआर को 65 रन से हराकर एसआरएच ने खोला जीत का खाता

IANS | April 2, 2026 11:17 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ एसआरएच ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

आईपीएल 2026: एक ही ओवर में बनाए 24 रन, फिन एलन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

IANS | April 2, 2026 10:36 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। एलन ने पहले ही ओवर में डेविड पायने को अपने रडार पर लेते हुए 24 रन बनाए। इसी के साथ फिन आईपीएल पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए।

सिर्फ 3 गेंदबाज आईपीएल में ले सके हैं एक से ज्यादा हैट्रिक, युवराज भी लिस्ट में शामिल

IANS | April 2, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आईपीएल के इतिहास में अब तक गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक ली हैं। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने दिया बड़ा अपडेट

IANS | April 2, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। हैडिन ने बताया है कि अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अय्यर की कलाई में अभी थोड़ी सूजन जरूर है। कोच ने उम्मीद जताई है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

कौन हैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले शिवांग कुमार?

IANS | April 2, 2026 8:14 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।