जिंदल लीडरशिप लेक्चर में बोले सचिन पायलट, 'मेट्रो शहरों से बाहर युवाओं में राजनीति को लेकर ज्यादा जुनून'
सोनीपत, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ‘जेन जी, पॉलिटिक्स क्लिक, शेयर एंड एंप : लीड’ विषय पर आयोजित जिंदल लीडरशिप सीरीज लेक्चर में कहा कि देश में बहुत ही कम युवा ऐसे हैं, जो सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने में रुचि रखते हैं। लेकिन, अगर आप मेट्रो शहरों से बाहर, टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण भारत में जाएं तो राजनीति में शामिल होने का एक अटूट जुनून दिखाई देता है।