अदाणी ग्रुप ओडिशा में 3 प्रोजेक्ट्स में करेगा 33,081 करोड़ रुपए का निवेश; मिलेंगी 9,700 नौकरियां: करण अदाणी

IANS | April 8, 2026 3:11 PM

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने बुधवार को ओडिशा में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के तहत 33,081 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की। इन प्रोजेक्ट्स से कुल 9,700 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

‘खरबूजे के बीज’ : पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड, इम्युनिटी बूस्ट तो ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

IANS | April 8, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर 'खरबूजे के बीजों' को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं।

केन्या में भारतीय युद्धपोत ‘त्रिकंड’, सौंपी 100 राइफल व 50 हजार गोलियां

IANS | April 8, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन गाइडेड प्रक्षेपास्त्र युद्धपोत ‘त्रिकंद’ केन्या में प्रवेश कर चुका है। यह भारतीय युद्धपोत केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंचा है। यहां भारत ने 100 राइफल और करीब 50 हजार गोलियां केन्या को दी हैं। भारत केन्याई रक्षा बलों को एमआरआई मशीन भी मुहैया कराएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, इनको दिया टिकट

IANS | April 8, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच, कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी लिस्ट में बुधवार को एक फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी ने नई सूची जारी की, जिसमें 7 सीटों पर अपने पहले घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है।

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | April 8, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के विभिन्न 350 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पीएम मुद्रा योजना के 11 साल: 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा किए गए वितरित

IANS | April 8, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अब तक 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का वितरण किया जा चुका है। सरकार ने बुधवार को योजना के 11 साल पूरे होने पर यह जानकारी दी।

कुर्सी योग : बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और कमजोरी को दूर करने का आसान तरीका, सावधानी भी जरूरी

IANS | April 8, 2026 1:33 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक गतिशीलता कम होना और संतुलन बनाए रखने में दिक्कत आना आम बात है। कई बुजुर्ग फर्श पर बैठने-उठने में असमर्थ हो जाते हैं और पारंपरिक योग आसनों से दूर रहते हैं। बुजुर्गों के लिए योग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कुर्सी योग बहुत अहम साबित हो सकता है।

बेमौसम बारिश से किसानों पर संकट, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

IANS | April 8, 2026 1:11 PM

चंडीगढ़/अमेठी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

यूपी : डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड को मिली गति, बीईएल को 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

IANS | April 8, 2026 12:59 PM

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन को सौंपा। यह पहल चित्रकूट डिफेंस नोड के व्यवस्थित एवं चरणबद्ध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संस्थागत कदम मानी जा रही है, जो प्रदेश में रक्षा विनिर्माण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक आधार के विस्तार को नई गति प्रदान करेगी।

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

IANS | April 8, 2026 12:38 PM

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल के अच्छे उत्पादन से खाद्य आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद कुछ राहत मिल सकती है।