पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को दिखाई हरी झंडी
राजपीपला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, अब एकता नगर में कुल 55 ई-बसें यात्रियों को मुफ्त यात्रा सेवा प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री ने हरित परिवहन और सतत पर्यटन की दिशा में एकता नगर को देश के एक अनुकरणीय ई-सिटी के रूप में विकसित करने का विजन प्रस्तुत किया।