यादों में नय्यर : 'बाबूजी धीरे चलना', 'चल अकेला' से लेकर 'सितारों के सफर' पर ले जाने वाले संगीतकार

IANS | January 15, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में कई नाम आए और चले गए, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो वक्त की धूल से कभी धुंधले नहीं पड़े। ऐसा ही एक नाम है ओ. पी. नय्यर। रिदम किंग, ताल के बादशाह और बिना सितार के संगीत रचने वाले इस जादूगर ने अपने सुरों से श्रोताओं को कभी महफिलों में झुमाया, तो कभी तन्हाई में हौसला दिया। उनका संगीत सिर्फ सुनने के लिए नहीं था, उसे महसूस किया जाता था।

नैहाटी रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 'अमृत भारत' से मिलेगा नया रूप, यात्रियों में खुशी का माहौल

IANS | January 15, 2026 8:02 PM

नैहाटी/नादिया, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ को रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। केंद्र सरकार देशभर के हजारों रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने की दिशा में काम कर रही है, ताकि यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें।

रीजनल वाइब्रेंट समिट में एएआई के आकर्षक स्टॉल पर हवाई क्षेत्र की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए लोग : इंद्र मोहन

IANS | January 15, 2026 7:43 PM

राजकोट, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राजकोट के मोरबी रोड स्थित मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में रीजनल वाइब्रेंट समिट का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र से बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने भाग लिया। इस दौरान लोग एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के आकर्षक स्‍टॉल पर हवाई क्षेत्र की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए।

गुजराती में प्रकाशित आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली युवाओं के लिए बहुत बड़ा खजाना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | January 15, 2026 7:23 PM

अहमदाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में 'सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट' द्वारा गुजराती भाषा में प्रकाशित आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिशंकराचार्य रचित ज्ञानसागर का गुजराती भाषा में उपलब्ध होना गुजरात के पाठकों के लिए खुशी की बात है।

आतंकी सोच खत्म होने तक जारी रहेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' : राजनाथ सिंह

IANS | January 15, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि जब तक आतंकी सोच खत्म नहीं होती, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। गुरुवार को जयपुर में सेना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।

भारत में बेरोजगारी दर दिसंबर में 4.8 प्रतिशत पर रही

IANS | January 15, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में बेरोजगारी दर (15 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग) दिसंबर में 4.8 प्रतिशत रही है, जो कि नवंबर में 4.7 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

यूपी : सीएम योगी की नीति से बढ़ी अन्नदाताओं की शक्ति, 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में आई क्रांति

IANS | January 15, 2026 5:14 PM

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर यकीन किया तो 2017 से पहले के खाद्यान्न संकट, कालाबाजारी और अराजकता से मुक्ति मिली और किसान पौने नौ वर्ष में ही समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो गए। योगी मॉडल का ही असर है कि देश की कुल कृषि भूमि का महज 10 फीसदी हिस्सा रखने वाले उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में योगदान 21 फीसदी हो चुका है।

अध्यात्म कभी गरीब नहीं रहा, मुझे गुरु कृपा से मिला सब कुछ : सतुआ बाबा

IANS | January 15, 2026 4:51 PM

प्रयागराज, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु सतुआ बाबा ने प्रयागराज में आईएएनएस से बातचीत के दौरान अपने जीवन, आध्यात्मिक दृष्टि, सामाजिक सरोकारों और समकालीन राजनीति से जुड़े सवालों पर अपने विचार रखे।

भारत और चीन में कोयले से बिजली उत्पादन में आई गिरावट, तेजी से बढ़ रहा हरित ऊर्जा का उपयोग : रिपोर्ट

IANS | January 15, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 में भारत और चीन दोनों में कोयले से बनने वाली बिजली में कमी दर्ज की गई है। यह पहली बार हुआ है जब 1970 के दशक के बाद एक ही साल में दोनों देशों में कोयले से बिजली उत्पादन घटा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि दोनों देशों ने बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल विद्युत जैसे गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों की ओर रुख किया है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

सीसीटीवी संरक्षित रखने का निर्देश, दो हफ्तों में देना होगा जवाब : आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को नोटिस

IANS | January 15, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी से जुड़े ईडी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वे छापेमारी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखें।