पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, पीआईबी फैक्ट-चेक यूनिट ने खारिज किया सोशल मीडिया पोस्ट का दावा

IANS | April 29, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।

भाजपा ने 'बंगाल फतह' के लिए ऐसे की घेराबंदी, 'सिंडिकेट और घुसपैठियों' पर सवाल, 4 मई का इंतजार

IANS | April 29, 2026 4:16 PM

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार एक ऐतिहासिक और बेहद आक्रामक सियासी लड़ाई का गवाह बना है। सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ चुनावी रण में उतरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में अपनी पूरी शीर्ष नेतृत्व की ताकत झोंक दी।

आईएसआई कनेक्शन के आरोप में फंसे यूट्यूबर जसबीर सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

IANS | April 29, 2026 4:15 PM

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जसबीर सिंह को बड़ी राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है। जसबीर सिंह पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क रखने और देश की संवेदनशील जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि अब तक जांच एजेंसियां ऐसा कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई हैं, जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने वास्तव में देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी विदेशी एजेंसी तक पहुंचाई थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

IANS | April 29, 2026 4:01 PM

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

झीलों-नदियों से पहाड़ों तक, ऐसे लिखें पृथ्वी की खूबसूरती पर अपना नाम, नासा के मजेदार लैंडसेट सर्विस के लिए फॉलो करें ये स्टेप

IANS | April 29, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक रोचक और अनोखी शुरू की गई सर्विस की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब आप अपनी पसंद का नाम लैंडसेट उपग्रह की तस्वीरों में पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे झीलें, नदियों, रेगिस्तान और पहाड़ों पर देख सकते हैं।

एयरफोर्स जॉब्स: लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 47 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 29, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईएएफ ने अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप 'सी' के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (नागरिक यांत्रिक परिवहन चालक-साधारण श्रेणी), और हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पद शामिल हैं।

'पिनव्हील गैलेक्सी' क्या है? नासा ने दिखाई 25 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्पेस की खूबसूरत झलक

IANS | April 29, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रह्मांड की अनंत सुंदरता को करीब से देखने का एक और शानदार अवसर नासा ने प्रदान किया है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने मिलकर पिनव्हील गैलेक्सी के केंद्र की आश्चर्यजनक तस्वीर कैद की है। यह तस्वीर हाल ही में ली गई, जिसमें गैलेक्सी की चमक साफ नजर आ रही है।

क्या खाना छोड़ने से कम होता है वजन, जानें सेहत को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | April 29, 2026 3:41 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बढ़ता वजन सेहत के लिए न केवल खतरनाक बल्कि कई बार लोगों को इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग जिम से लेकर कई जतन करते हैं। कई लोग तो भोजन छोड़ने की गलती तक कर बैठते हैं।

वित्त वर्ष 2026 में भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.31 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

IANS | April 29, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत केन्या का एक अहम व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 4.31 अरब डॉलर हो गया है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नौकरी का मौका: ओपीएएल में 80 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 15 मई आखिरी तारीख

IANS | April 29, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ओएनजीसी पेट्रो एडिशन एलटीडी (ओपीएएल) ने व्यापार/क्षेत्र के अनुसार अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में एओसीपी के 18, फिटर के 8, इलेक्ट्रीशियन के 8, आईएमसीपी के 6, एचआर एग्जीक्यूटिव के 5, आईटी एग्जीक्यूटिव के 4, एग्जीक्यूटिव एचआर के 5 और अकाउंट एक्जिक्यूटिव के 26 पद शामिल हैं।