मुंबई हवाईअड्डे ने 11 नवंबर को 1,032 उड़ानों का रिकॉर्ड बनाया
मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती हवाईयात्रा के साथ, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने 11 नवंबर को एक ही दिन में 1,032 एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) का नया रिकॉर्ड बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी।