एआई से माइक्रोसॉफ्ट की शुद्ध आय 27 प्रतिशत बढ़ी, राजस्व में 13 प्रतिशत का इजाफा
सैन फ्रांसिस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआई लहर पर सवार होकर, माइक्रोसॉफ्ट ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान 56.5 बिलियन डॉलर का राजस्व (13 प्रतिशत ज्यादा) और 22.3 बिलियन डॉलर की शुद्ध आय यानि 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।