अक्टूबर महीने में निफ्टी में 2.8 फीसदी की आई गिरावट
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि इजराइल-हमास संघर्ष, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण अक्टूबर 2023 में निफ्टी में 2.8 फीसदी की गिरावट आई है।