हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है रीठा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। बदलती जीवनशैली, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की सेहत लगातार बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में लोग अब फिर से प्राकृतिक चीजों की तरफ लौट रहे हैं। आयुर्वेद में रीठा को बालों की सफाई के लिए फायदेमंद बताया गया है। वहीं विज्ञान के मुताबिक रीठा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं, लेकिन यह हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है, इसलिए इसके इस्तेमाल पर सावधानियां बरतनी चाहिए।