बेबी शॉवर तो सुना था यह 'सक्सेस शॉवर' क्या है?
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बेबी शॉवर तो चलन में बहुत है लेकिन क्या आपने सक्सेस शॉवर के बारे में सुना है? नहीं तो इसे बार-बार सुनने की आदत डाल लिजिए। शादी की सालगिरह, बच्चे की पैदाइश से लेकर घर परिवार की खुशियों का जश्न मनाने वाली महिलाओं को अपनी सफलता का जश्न भी मनाने का हक है। बस इसी हक की बात करता है सक्सेस शॉवर।