घर को रखें कीटमुक्त, ये पौधे रखेंगे मच्छर और मक्खियां दूर
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रत्येक इंसान चाहता है कि उसके घर के आसपास साफ-सुथरी जगह हो। लेकिन मच्छर और मक्खियां घर में आते ही परेशान कर देते हैं। ये न सिर्फ तंग करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। आमतौर पर लोग इनसे बचने के लिए दवाइयां, स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सभी चीजें रासायनिक हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं इसलिए एक अच्छा और सुरक्षित तरीका है खास पौधों को अपने घर के पास लगाना। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनसे मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं। ये पौधे प्राकृतिक रूप से कीटनाशक का काम करते हैं।