15 जून को है मिथुन संक्रांति, ग्रह दोष से मुक्ति के लिए करें खास उपाय
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। सूर्य देव जब मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस ज्योतिषीय घटना को मिथुन संक्रांति कहते हैं। यह सूर्य के वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करने का दिन है, जिसे वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। इस दिन, सूर्य देव की पूजा करने और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। दक्षिण भारत में संक्रांति को संक्रमणम् कहा जाता है।