इम्यून सिस्टम को बूस्ट और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है लौंग, मगर ये सावधानियां भी हैं जरूरी
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। रसोई का मुख्य मसाला लौंग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि अपने आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के कारण सेहत के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और दांतों की समस्याओं में राहत देते हैं।