जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा

IANS | August 16, 2025 2:49 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भाद्रपद के कृष्ण मास की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, और इस अवसर पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है, और साथ ही कई लोग उपवास भी रखते हैं। पूजन के साथ-साथ कई लोग मंत्रों का जाप भी करते हैं—ऐसे मंत्र जो जीवन में सकरात्मकता का संचार करते हैं और आस्थावान की हर इच्छा की पूर्ति करते हैं।

हरी मिर्च : भोजन का बढ़ाए स्वाद तो डायबिटीज के मरीजों की खास दोस्त

IANS | August 15, 2025 5:34 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हरी मिर्च न केवल स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, यह छोटी-सी मिर्च अपने औषधीय गुणों से कई बीमारियों का रामबाण इलाज है, खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है लौंग, मगर ये सावधानियां भी हैं जरूरी

IANS | August 15, 2025 3:58 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। रसोई का मुख्य मसाला लौंग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि अपने आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के कारण सेहत के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और दांतों की समस्याओं में राहत देते हैं।

मां बनने वाली हैं? तो जरूर करें ये योगासन, एक-दो नहीं, कई समस्याओं की है काट

IANS | August 15, 2025 1:32 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। योगासन शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, भद्रासन एक ऐसा आसन है, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है। ‘भद्र’ यानी शुभ और ‘आसन’ यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना यह आसन स्थिरता बढ़ाता है, मन को शांत करता है और गर्भावस्था व मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करता है।

शरीर और मन दोनों के लिए वरदान है ‘इंडियन जिनसेंग’, इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

IANS | August 15, 2025 9:45 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आयुर्वेद की प्राचीन औषधि अश्वगंधा, जिसे ‘इंडियन जिनसेंग’ या ‘इंडियन विंटर चेरी’ (विथानिया सोम्नीफेरा) के नाम से जाना जाता है, शरीर और मन दोनों के लिए वरदान है। यह कमाल की औषधि न केवल शरीर बल्कि मन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

ऑफिस में बैठते हैं घंटों? तो केवल स्ट्रेचिंग नहीं, रीढ़ को मजबूत करने के लिए इस योगासन का करें अभ्यास

IANS | August 14, 2025 5:45 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों ऑफिस में बैठना आम बात है, लेकिन यह रीढ़ की हड्डियों और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें दर्द की शुरुआत भी आम सी बात लगती है, जो समय के साथ गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे में कई योगासन हैं, जो इन समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम है अर्धचक्रासन।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत तो भरपूर एनर्जी देता है त्रिकोणासन

IANS | August 14, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर और मन दोनों के बीच संतुलन बनाना और स्वस्थ रखना एक चुनौती है। हालांकि, योग के पास इसका समाधान है। ऐसा ही एक आसन, जिसका नाम त्रिकोणासन है। यह शरीर को न केवल मजबूत बल्कि एनर्जी भी देता है।

खून बढ़ाने से लेकर दिल की सुरक्षा तक, चुकंदर के हैं अनेक फायदे

IANS | August 14, 2025 2:06 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को किसी न किसी सेहत से जुड़ी परेशानी होती है। ऐसे में अगर हम अपनी रोज की डाइट में कुछ खास और असरदार चीजें शामिल करें, तो हमारी सेहत बेहतर हो सकती है। 'चुकंदर' एक ऐसी ही सब्जी है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। यह उन चुनिंदा सब्जियों में शामिल है जिन्हें आयुर्वेद, विज्ञान और न्यूट्रिशनिस्ट सभी ने लाभकारी माना है।

कम उम्र में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, योग से रखें दिल को फिट और रहें जवान

IANS | August 14, 2025 9:02 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिल की बीमारियां अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई हैं। काम का बढ़ता दबाव, बदली हुई जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते अब युवा और किशोर भी दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। हाल ही में हुई कई रिसर्च में सामने आया है कि हार्ट अटैक के मामले दोगुनी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में समय रहते कुछ आसान आदतों को अपनाना ही इस खतरे को काफी हद तक कम करने का एक तरीका है। इनमें से एक है 'योगासन'।

कब्ज से खांसी-जुकाम तक, कई समस्याओं का समाधान है ये फूल

IANS | August 13, 2025 1:32 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुड़हल का फूल न केवल बाग-बगीचों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाते हैं। लाल, सफेद, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों में खिलने वाला यह फूल न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, गुड़हल के नियमित सेवन से कब्ज, खांसी-जुकाम, अनिद्रा, और हृदय रोग जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।