हाथ से खाना खाने के लाभ ढेर सारे, जानें फायदे हैं क्या-क्या?
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। चम्मच या कांटे के बजाय अगर हाथ से खाना खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हाथ से खाना खाने वाले लोग शरीर के मोटापे को नियंत्रित करने में सफल होते हैं और उनमें पेट से संबंधित समस्याएं काफी कम पाई जाती हैं। आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के कई लाभकारी फायदों के बारे में बताया गया है।