बर्थडे स्पेशल : प्रतिभा, हिम्मत और अभिनय का जुनून, कुछ ऐसी ही है प्रियंका चोपड़ा की कहानी

IANS | July 16, 2025 4:01 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में जब बात असली टैलेंट की होती है, तो प्रियंका चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाता है। 'प्रियंका चोपड़ा' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि मेहनत और जुनून की मिसाल का शानदार उदाहरण है। ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाने वाली प्रियंका ने हर किरदार को दिल से निभाया। चाहे वह 'फैशन' की स्ट्रगल करने वाली मॉडल हो या 'मैरी कॉम' की दमदार बॉक्सर, '7 खून माफ' की रहस्यमयी महिला हो या 'क्वांटिको' की इंटरनेशनल एजेंट, उन्होंने हर बार साबित किया कि वह न केवल सिर्फ सुंदर हैं, बल्कि हुनरमंद भी हैं। आज वह बेहतरीन लाइफस्टाइल जी रही हैं, लेकिन इसके पीछे मेहनत, दर्द और हिम्मत की सच्ची कहानी छिपी है।

गुजरात : 17 जिलों के जनजातीय समुदायों के 2,000 व्यक्तियों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

IANS | July 16, 2025 3:59 PM

गांधीनगर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फार्मास्यूटिकल्स और रसायन क्षेत्रों के बाद गुजरात ने अब जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी प्रगति की है। गुजरात में जनजातीय क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना शुरू की गई है। इस तरह का प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाला गुजरात पहला राज्य है। जनजातीय मामलों के मंत्री डॉ. कुबेरभाई डिंडोर ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है।

बर्थडे स्पेशल : पिता का सपना पूरा करने की चाहत, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में जिता चुकीं मेडल

IANS | July 16, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा की पूजा सिहाग भारतीय रेसलिंग जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। रेसलिंग मैट पर विरोधियों को पटखनी देने वाली पूजा को उनकी जिंदगी ने कई बार दुख दिया, लेकिन पूजा इससे टूटी नहीं। पूजा ने मुसीबतों का डटकर सामना किया और देश के लिए पदक जीते।

कैबिनेट ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाने के लिए एनटीपीसी को 20,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करने की दी मंजूरी

IANS | July 16, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को एनटीपीसी लिमिटेड को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और उसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में निवेश के लिए 20,000 करोड़ रुपए तक के परिव्यय के साथ रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने के लिए बिजली के बढ़े हुए आवंटन को मंजूरी दे दी है।

अमेरिकी शेयरों में जमकर पैसा लगा रहे भारतीय, एनवीडिया और गूगल में किया सबसे ज्यादा निवेश

IANS | July 16, 2025 3:30 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में भी भारतीय जमकर पैसा ला रहे हैं। घरेलू निवेशकों ने सबसे ज्यादा ट्रेड यूएस की चिप कंपनी एनवीडिया में किया है, जिसने हाल ही में चार ट्रिलियन डॉलर की मार्केटकैप की उपलब्धि हासिल की है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से अधिक नौकरियां के होंगे अवसर : रिपोर्ट

IANS | July 16, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इस वर्ष भारत के त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से ज्यादा सीजनल जॉब्स के अवसर होंगे, जो 2025 की दूसरी छमाही के दौरान जीआईजी और अस्थायी रोजगार में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

'लक्ष्मी' से हटकर पहचान बनानी थी जरूरी, ऐश्वर्या खरे ने बताई 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा बनने की वजह

IANS | July 16, 2025 2:55 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। 'भाग्य लक्ष्मी' शो में लक्ष्मी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे अब एक नए रूरल रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में हिस्सा ले रही हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह आखिर क्यों शो में जा रही हैं और उन्हें इस शो में क्या खास लगा।

एलएटी एयरोस्पेस ने नहीं खरीदा कोई प्राइवेट जेट, हम विमान खरीदने के व्यवसाय में नहीं : दीपिंदर गोयल

IANS | July 16, 2025 2:50 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इटरनल (पूर्व में जोमैटो) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके द्वारा समर्थित एविएशन स्टार्टअप 'एलएटी एयरोस्पेस' ने बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट खरीदा है।

निफ्टी दिसंबर तक 26,889 के स्तर को छू सकता है, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर करेंगे अच्छा प्रदर्शन : रिपोर्ट

IANS | July 16, 2025 2:39 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। निफ्टी इस साल दिसंबर तक 26,889 के आंकड़े को छू सकता है। इस दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।

मानसून की दीवानी ईशा पाठक, 'टिप टिप बरसा पानी' पर करना चाहती हैं रेन डांस सीन

IANS | July 16, 2025 2:37 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शो 'रिश्तों से बंधी गौरी' में गौरी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ईशा पाठक ने बताया कि मानसून उनका पसंदीदा मौसम है। उनकी ख्वाहिश है कि वह इस मौसम में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की तरह 'टिप टिप बरसा पानी' पर रेन डांस सीन करें।