7वीं शताब्दी में निर्मित इस भव्य शिवालय में नहीं हैं नंदी, महादेव संग विराजमान हैं नारायण, माता सती से जुड़ी है कथा

IANS | April 15, 2026 8:23 PM

कोल्हापुर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव की चमत्कार और भक्ति से जुड़े कई शिवालय हैं, मगर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महादेव का एक ऐसा मंदिर है, जो उनके क्रोध से जुड़ा है। खास बात है कि इस शिवालय में महादेव के पास नंदी नहीं, बल्कि नारायण की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की कथा माता सती से जुड़ी है।

सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए फरवरी-मार्च में 92,000 करोड़ रुपए की गारंटी को दी मंजूरी

IANS | April 15, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने इस साल फरवरी-मार्च के दौरान एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 92,000 करोड़ रुपए से अधिक की 5.27 लाख से ज्यादा गारंटियों को मंजूरी दी है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच यह कदम सेक्टर को मजबूत समर्थन देने के लिए उठाया गया है।

शूटिंग के दौरान जब तेज लहरों के बीच फंस गई थीं लारा दत्ता, इस एक्टर ने बचाई जान

IANS | April 15, 2026 8:05 PM

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कभी-कभी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। लारा दत्ता की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक मुश्किल में फंस गईं, जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में दिल्ली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया गर्व

IANS | April 15, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर भी जारी कर दिए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले वर्ष की उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत से बेहतर है।

फिल्मों में आने से पहले थिएटर में बहुत कुछ सीखा : अनु अग्रवाल

IANS | April 15, 2026 7:45 PM

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बुधवार को एक खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने किस तरह से अपने आप को तैयार किया था।

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: ओपनएआई

IANS | April 15, 2026 7:32 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक कंपनी ओपनएआई ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल हो चुका है। खासतौर पर कोडिंग, डेटा एनालिसिस और जटिल समस्याओं को हल करने में भारत की स्थिति मजबूत है।

एनएचपीसी में अप्रेंटिस के 182 पदों पर आज से भर्ती शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IANS | April 15, 2026 7:27 PM

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार की एक 'नवरत्न' कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) के साथ अपने शानदार पेशावर करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (एनएचपीसी) ने विभिन्न इकाइयों में अप्रेंटिस के अलग-अलग 182 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

घुसपैठियों को अपना और भारतीयों को पराया मानती है टीएमसी: स्मृति ईरानी

IANS | April 15, 2026 7:01 PM

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है।

भारत के कुल निर्यात में वित्त वर्ष 2026 में 4.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 860 अरब डॉलर के पार

IANS | April 15, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के कुल निर्यात (सामान और सेवाएं) में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुमानित 4.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो बढ़कर 860.09 अरब डॉलर हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 825.26 अरब डॉलर था।

पीएनजी को 1-0 से हराकर न्यूजीलैंड ने फीफा विमेंस वर्ल्ड कप में बनाई जगह

IANS | April 15, 2026 6:39 PM

ऑकलैंड, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को ओएफसी क्वालीफायर के फाइनल में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे हाफ में किए गए एकमात्र गोल ने यह जीत सुनिश्चित की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है।