सिंगापुर दौरे के पहले दिन सीएम योगी ने विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से की मुलाकात
सिंगापुर/लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन विभिन्न विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई।