बाजार की पाठशाला: पिछले एक साल में सोना या चांदी, किसने दिया ज्यादा रिटर्न? जानें अक्षय तृतीया पर किसमें निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा

IANS | April 17, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अक्षय तृतीया के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी अहम मानी जाती है। यहां कीमती धातुएं न केवल संपत्ति सुरक्षित रखने का माध्यम हैं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी संपत्ति ट्रांसफर करने का भी बड़ा माध्यम हैं। यही वजह है कि ऊंची कीमतों के बावजूद इस दिन सोना-चांदी की मांग हमेशा बनी रहती है।

आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे

IANS | April 17, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल खून को साफ करता, पाचन क्रिया को बेहतर करता बल्कि हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का तला-भुना खाना और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे हमारे लिवर को नुकसान पहुंचा रही है।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 505 अंक उछला, एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

IANS | April 17, 2026 4:13 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में 0.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IANS | April 17, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। परिसीमन और महिला आरक्षण पर लोकसभा में जारी बहस के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए 'जादूगर' का जिक्र किया।

एमसीएल में 500 पदों पर बंपर वैकेंसी, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन

IANS | April 17, 2026 4:06 PM

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रमुख सहायक कंपनी, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने तकनीशियन समेत विभिन्न 500 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

भारत-चीन ने एससीओ द्विपक्षीय परामर्श का किया आयोजन, आपसी सहयोग जारी रखने पर दिया जोर

IANS | April 17, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और चीन ने 16-17 अप्रैल को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्विपक्षीय परामर्श आयोजित किया। भारत के एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक ए. डिमरी और चीन के राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत यान वेनबिन ने संबंधित प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

IANS | April 17, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी से पटाखे जला रहे हैं। वहीं, दुनिया के अन्य देशों के नेताओं ने भी सीजफायर के फैसले का स्वागत किया है।

'सस्ता और आकर्षक ईंधन विकल्प': सरकारी पैनल ने की सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी हटाने की सिफारिश

IANS | April 17, 2026 3:45 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा समर्थित एक उच्चस्तरीय सरकारी समिति ने कीमतों को कम करने और हरित ईंधन की खपत को बढ़ावा देने के लिए संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर लगने वाली उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) हटाने की सिफारिश की है, ताकि 2030 तक देश के ईंधन मिश्रण में नेचुरल गैस की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के देश के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती

IANS | April 17, 2026 3:41 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर ऋचा चड्ढा अक्सर खुलकर कई मुद्दों पर बात करती और अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सवाल उठाया है कि इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स लगातार 'कमर्शियल' एक्टर्स को क्यों कास्ट करते हैं? उनका कहना है कि ऐसे एक्टर्स उन कहानियों के लिए न तो बॉक्स-ऑफिस तक दर्शकों को ला पाते हैं और न ही इंडी फिल्म को फेस्टिवल में कोई साख दिला पाते हैं।

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

IANS | April 17, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। लंबे समय से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अब जैकलीन ने खुद आगे आकर सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने की इच्छा जताई है।