पिता के पसंदीदा भजन को आवाज देकर भावुक हुईं श्रेया घोषाल, बोलीं–'सिद्धा भजो' ने पुरानी यादों को ताजा किया
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल एक बार फिर अपने नए संगीत प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका भजन 'सिद्धा भजो' लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसको लेकर श्रेया घोषाल ने बताया है कि यह भजन उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह उनके पिता के सबसे पसंदीदा भजनों में से एक रहा है।