शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी

IANS | July 3, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। किडनी की बीमारी और डायलिसिस की स्थिति में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से कई ऐसे मिनरल्स बाहर नहीं निकल पाते जो सामान्य रूप से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं। इन्हीं में सबसे महत्वपूर्ण तत्व पोटैशियम भी है। यही वजह है कि डायलिसिस पर रहने वाले मरीजों को हर खाने-पीने की चीज सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा से स्पष्टीकरण के निर्देश

IANS | July 3, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के सामने आने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को मेटा के अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए हैं।

पीएम मोदी शनिवार को साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी प्लांट में चिप के व्यावसायिक उत्पादन का करेंगे शुभारंभ

IANS | July 3, 2026 7:55 PM

गांधीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जुलाई) को साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के करकमलों से लॉन्च के बाद यह कंपनी देश और दुनिया में अपने ग्राहकों को सेमीकंडक्टर चिप्स भेजेगी। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने फरवरी, 2024 में मंजूरी दी थी।

वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करना है: पीयूष गोयल

IANS | July 3, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 1 ट्रिलियन डॉलर (एक लाख करोड़ डॉलर) के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 863 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि के साथ हासिल करने का प्रयास है।

बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

IANS | July 3, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सिरदर्द को आमतौर पर लोग एक साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। थकान, नींद की कमी, काम का तनाव, पानी की कमी, या लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने के बाद होने वाला सिरदर्द आम बात है और आराम करने से अक्सर ठीक भी हो जाता है, लेकिन मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता। जब यह दर्द बार-बार होने लगे या इसके साथ शरीर में कुछ असामान्य बदलाव दिखने लगें, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं होता। कई बार यही बदलाव किसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या, जैसे ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

सुकमा: मड़कम भीमा ने हथियार छोड़कर की नई जिंदगी की शुरुआत, आवास और रोजगार से बने आत्मनिर्भर

IANS | July 3, 2026 7:42 PM

सुकमा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली निवासी मड़कम भीमा की कहानी इसका एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। कभी हिंसा और भय के रास्ते पर चलने वाले मड़कम भीमा ने अब विकास और लोकतंत्र की मुख्यधारा को अपनाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज का स्टार गेंदबाज बाहर

IANS | July 3, 2026 7:38 PM

एंटीगुआ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

केरल: खेल मंत्री ने राज्य खेल काउंसिल से मान्यता प्राप्त सभी एसोसिएशन को ऑडिट का आदेश दिया

IANS | July 3, 2026 7:18 PM

तिरुवनंतपुरम, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के नए खेल मंत्री ओ.जे. जानीश ने केरल राज्य खेल काउंसिल से मान्यता प्राप्त प्रत्येक खेल एसोसिएशन को ऑडिट पूरा करने का आदेश दिया है। सरकार का मानना ​​है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जो गड़बड़ियां चल रही हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा।

ईएसआईसी-केरल में स्पेशलिस्ट समेत 27 पदों पर भर्ती का मौका, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 3, 2026 7:02 PM

तिरुवनंतपुरम, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम असम (ईएसआईसी), केरल ने अपने मॉडल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आश्रमम, कोल्लम में संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम), स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम) और सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नागालैंड: सीएम रियो और केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने 16 खेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन

IANS | July 3, 2026 6:50 PM

कोहिमा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने विश्व-स्तरीय संरचना बनाकर और एथलीटों को उच्च-स्तर का प्रशिक्षण देकर राज्य में खेल को बदलने के लिए एक लंबी अवधि की रणनीति बनाई है, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन बेहतर हो सके।