आईआरईएल में मैनेजर सहित 73 पदों पर भर्ती का अवसर, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 6:13 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स, यूनिट्स और कार्यालयों के लिए 73 नियमित तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

IANS | July 31, 2026 5:54 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री निहारिका एनएम ने अभिनेत्री साई पल्लवी को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया। उन्होंने कहा कि साई पल्लवी की सादगी, शानदार अभिनय और व्यक्तित्व उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

IANS | July 31, 2026 5:52 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन, उनका पहला सपना फिल्मों में आने का नहीं था, वह टीवी पर आना चाहती थीं, लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि क्राइम रिपोर्टर बनकर। समय के साथ हालात बदले, फैसले बदले और फिर उन्होंने ऐसा सफर तय किया, जिसने उन्हें टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक एक खास पहचान दिला दी।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 682.23 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा: आरबीआई

IANS | July 31, 2026 5:41 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 682.2354 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे इसके लगातार मजबूत होने का संकेत मिल रहा है।

ना लाल, ना हरा... मीना कुमारी को सबसे ज्यादा पसंद था ये रंग, हर तस्वीर में दिखती थी झलक

IANS | July 31, 2026 5:28 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका अंदाज और पसंद भी लोगों के दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही एक अदाकारा थीं मीना कुमारी। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें, भावनाओं से भरी अदाकारी और दर्द को पर्दे पर उतारने का तरीका आज भी लोगों को याद है। उन्हें हिंदी सिनेमा की 'ट्रेजडी क्वीन' कहा जाता है। उनकी जिंदगी में कई रंग आए, लेकिन एक रंग ऐसा था, जो उनके व्यक्तित्व से खास तौर पर जुड़ गया था।

स्वप्ना बर्मन ने लिया संन्यास, एशियन गेम्स हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय रहीं

IANS | July 31, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन ने शुक्रवार को एथलेटिक्स से संन्यास की घोषणा कर दी। स्वप्ना ने लगातार चोटिल होने को अपने संन्यास की वजह बताई।

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के साथ शुरू की अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग

IANS | July 31, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है। अब ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री टिकट बुक करते समय ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से पहले अलग से पार्सल कार्यालय जाकर अतिरिक्त सामान बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 31, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंजूरी दे दी। 5,070 करोड़ रुपए की इस योजना का उद्देश्य देश भर के जलाशयों और अन्य उपयुक्त जल निकायों पर फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं के साथ ऊर्जा भंडारण प्रणाली (एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) का विकास करना है।

वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी जिम्बाब्वे के लिए बहुत बड़ा सम्मान: तवेंग्वा मुकुहलानी

IANS | July 31, 2026 4:57 PM

हरारे, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेंग्वा मुकुहलानी ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप का सह-मेजबान होना हमारे लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह अवसर वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करने की हमारी क्षमता पर भरोसे का प्रतीक है।

सिडबी भर्ती अलर्ट: 50 कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट पोस्ट पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने पूर्ण रूप से संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट (सीसीए) के कुल 50 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।