आईपीएल 2026: वो 4 खिलाड़ी, जो शतक के बेहद करीब आकर गंवा बैठे 'गोल्डन चांस'

IANS | April 23, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि इतने ही खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शतक के बेहद करीब आकर 'गोल्डन चांस' गंवा बैठे।

नैसकॉम ने श्रीकांत वेलमकन्नी को चेयरपर्सन नियुक्त किया

IANS | April 23, 2026 4:33 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी इंडस्ट्री के शीर्ष निकायों में से एक नैसकॉम ने गुरुवार को श्रीकांत वेलमकन्नी को अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया।

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | April 23, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

लगातार दूसरे दिन बाजार में छाई लाली, सेंसेक्स 852 अंक फिसला, निफ्टी 0.84 प्रतिशत गिरा

IANS | April 23, 2026 4:08 PM

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकाबंदी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, कमजोर रुपए और अन्य प्रतिकूल कारकों के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख घरेलू बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों व राजनाथ सिंह की मुलाकात में टेक्नोलॉजी के सह-विकास और सह-उत्पादन पर हुई बात

IANS | April 23, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी और भारत के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। यह मुलाकात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुई और इस दौरान रक्षा क्षेत्र में मौजूद व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा की वानुअतु के विदेश मंत्री से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

IANS | April 23, 2026 4:02 PM

पोर्ट विला, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को वानुअतु के कार्यवाहक विदेश मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बाहरी व्यापार जेवियर इमैनुएल हैरी से मुलाकात की और अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।

टीएमसी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया : पीएम मोदी

IANS | April 23, 2026 3:58 PM

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर में आयोजित 'विजय संकल्प रैली' में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी और उसके सहयोगी दलों का 'महिला विरोधी चेहरा' एक बार फिर सामने आ गया है।

आईपीएल 2026: वो 4 बल्लेबाज, जो इस सीजन शतक लगा चुके

IANS | April 23, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

झारखंड बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल जारी, प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर, सीएम सोरेन ने दी बधाई

IANS | April 23, 2026 3:51 PM

रांची, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। राज्य की मेरिट सूची में प्रियांशु कुमारी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत ) प्राप्त किए हैं।

कांग्रेस शासन में भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुआ एफटीए 'खराब बातचीत' का नतीजा, देश का व्यापार घाटा बढ़ा : पीयूष गोयल

IANS | April 23, 2026 3:50 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस शासन में 2010 में लागू हुआ भारत-दक्षिण कोरिया एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) खराब बातचीत का नतीजा था। इससे भारत के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी हुई।