आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

IANS | March 29, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में अब तक सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। आइए, इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

विराट कोहली के पास फॉर्म और फिटनेस, 5-6 साल और खेल सकते हैं: अंबाती रायडू

IANS | March 29, 2026 5:29 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। विराट कोहली प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में भी विराट ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का शानदार नजारा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। विराट ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने विराट की इस पारी की जमकर प्रशंसा की।

विराट कोहली का बड़ा कारनामा, आईपीएल इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

IANS | March 29, 2026 9:13 AM

बेंगलुरु, 29 मार्च (आईएएनएस)। शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की जीत में बल्ले से अहम भूमिका विराट कोहली ने निभाई। कोहली ने 69 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल 2026: डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

IANS | March 28, 2026 11:56 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही। डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

आईपीएल 2026: आरसीबी के कप्तान पाटीदार और एसआरएच के कप्तान किशन ने विराट कोहली की प्रशंसा की

IANS | March 28, 2026 11:43 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार खुश नजर आए।

आईपीएल 2026: विराट कोहली और अनिल कुंबले का रिश्ता हुआ सामान्य, गले मिले दोनों दिग्गज

IANS | March 28, 2026 10:42 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों के बीच जमी बर्फ पिघलती हुई दिखी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के गले मिलने के दृश्य ने फैंस का ध्यान खींचा।

आईपीएल 2026: बतौर कप्तान ईशान किशन की तूफानी पारी, डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड

IANS | March 28, 2026 9:41 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल 2026: कप्तान ईशान किशन की विस्फोटक पारी, एसआरएच ने आरसीबी को दिया 202 रन का लक्ष्य

IANS | March 28, 2026 9:30 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कप्तान ईशान किशन की विस्फोटक पारी की बदौलत मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया है।

आईपीएल 2026: केकेआर से होगी मुंबई इंडियंस की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

IANS | March 28, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई छठी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

आरसीबी बनाम एसआरएच: पहले मैच में अभिषेक शर्मा फ्लॉप, ट्रेविस हेड ने भी किया निराश

IANS | March 28, 2026 8:46 PM

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पहले मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।