ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल
साओ पाउलो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के शहर साओ पाउलो में एक स्कूल में 15 वर्षीय छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।