शिंजो आबे : भारत के परम मित्र जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले पीएम थे
नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। शिंजो आबे, जापान के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे जिन्होंने न केवल अपने देश की राजनीति को गहराई से प्रभावित किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लीडरशिप ने भारत-जापान संबंधों पर व्यापक प्रभाव छोड़ा था। 21 सितंबर 1954 को शिंजो आबे का जन्म जापान के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार में हुआ था। कहा जाता है राजनीति में यह मुकाम उनकी किस्मत में ही लिखा था। वह जीवन के अंतिम दिन भी सार्वजनिक जिंदगी का हिस्सा रहे और जापान की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे।