हमास ने की गाजावासियों को विस्थापित करने पर इजरायली मंत्री की टिप्पणी की निंदा

IANS | January 1, 2024 3:21 PM

तेल अवीव, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हमास ने सोमवार को गाजा पट्टी से गाजा आबादी को विस्थापित करने के इजराइल के धुर दक्षिणपंथी वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच के बयान की आलोचना की।

ब्रिटेन ने दी हौथी विद्रोहियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की धमकी

IANS | January 1, 2024 3:05 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ब्रिटिश रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा है कि वे हौथिस के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

रूस को अलग-थलग करने की पश्चिमी देशों की योजना विफल:रूसी विदेश मंत्रालय

IANS | January 1, 2024 2:56 PM

बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष में, रूस ने पड़ोसी देशों के साथ एशिया-प्रशांत, मध्यपूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के साथ संबंध विकसित करने के अपने प्रयासों को प्रभावी ढंग से बढ़ा दिया। रूस को अलग-थलग करने की पश्चिमी देशों की योजना विफल हो गई है।

पर‍िवारों को लाना विदेशी छात्रों का 'अनुचित व्यवहार': ब्रिटेन के गृह सचिव

IANS | January 1, 2024 2:51 PM

लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने परिवार को ब्रिटेन लाने की 'अनुचित प्रथा' आज से वीजा मार्गों पर प्रतिबंध लागू होने के साथ समाप्त हो जाएगी।

पाकिस्तान : 3,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज

IANS | January 1, 2024 2:05 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) ने राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कम से कम 3,240 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए हैं।

ब्रिटिश सिख 'पोलर प्रीत' ने अंटार्कटिका में सबसे तेज एकल स्की करने का बनाया रिकॉर्ड

IANS | January 1, 2024 1:32 PM

लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ध्रुवीय अन्वेषण के लिए पहले ही दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुकी ब्रिटिश सिख सेना की चिकित्सक हरप्रीत चांडी ने कहा है कि उनके पास अब तीसरा रिकॉर्ड है।

इज़राइल ने गाजा से पांच ब्रिगेड हटाई : रिपोर्ट

IANS | January 1, 2024 1:29 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। इजराइल ने गाजा से पांच सैन्य ब्रिगेड को वापस हटा लिया है। इजरायल गाजा में ऑपरेशन के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों में ये जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल प्रमुख के काफिले पर हमला

IANS | January 1, 2024 1:00 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के काफिले को डेरा इस्माइल खान में अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्टों में ये बात कही गई है।

चीन व अमेरिका स्थिर व स्थायी संबंधों को देंगे बढ़ावा : शी जिनपिंग

IANS | January 1, 2024 12:59 PM

बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका से दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई महत्वपूर्ण आम समझ और परिणामों को ईमानदारी से लागू करने और चीन-अमेरिका के र‍िश्‍तों को स्थिर, स्वस्थ और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्रवाई करने का आह्वान किया।