'यूएनएससी में सुधार की मांग को मिल रही मान्यता' - संयुक्त राष्ट्र में पूर्व स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने उम्मीद जताई कि जब कभी भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी तो पहला मौका भारत को मिलेगा। बता दें पिछले कुछ समय में दुनिया के कई वैश्विक नेताओं ने भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया है।