उत्तरी गाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक, 73 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी गाजा के एक शहर बेत लाहिया पर इजरायली हमले में शनिवार शाम को कम से कम 73 फिलिस्तीनी मारे गए, यह जानकारी एन्क्लेव के सरकारी मीडिया कार्यालय ने दी। हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई लोग लापता हैं।