पीएम मोदी का ट्रंप को बधाई देने वाला पोस्ट वायरल, चंद घंटों में 10.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप के साथ चार तस्वीरें शेयर की। खास बात यह है कि पीएम मोदी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है।