बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, विदेशों से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत से की कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका, कनाडा और यूरोप से आए हिंदू और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाता क्लब में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया।