रिपब्लिकन पार्टी का बाइडेन पर ईरान पर 'जवाबी हमला' करने का दबाव
वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जॉर्डन में 'टॉवर 22' नामक सैन्य चौकी पर एक ड्रोन हमले में कम से कम तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और 34 से ज्यादा घायल हो गए। इसके बाद रिपब्लिकन पार्टी (जीओपी/ग्रैंड ओल्ड पार्टी) का राष्ट्रपति जो बाइडेन पर ईरान पर 'जवाबी हमला' करने का दबाव है।