ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
ब्यूनस आयर्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित अल्वियर पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
ब्यूनस आयर्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित अल्वियर पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रियो डी जेनेरियो, 5 जुलाई (आईएएनएस)। घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ब्राजील रवाना होंगे, जहां वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति का विस्तार करने और दुनिया को जोड़ने के लिए हमें प्रेरित किया है।
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 और 4 जुलाई को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की आधिकारिक यात्रा की। ये यात्रा पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी।
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (भारतीय समयानुसार) को दो दिवसीय दौरे के लिए अर्जेंटीना पहुंचे। प्रधानमंत्री पांच जुलाई को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, पीएम भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
ब्यूनस आयर्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करना और दक्षिण अमेरिकी देश के साथ संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना है। एजीजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर औपचारिक स्वागत किया गया।
ब्यूनस आयर्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना दौरे से वहां के भारतीय समुदाय में खुशी की लहर है और वे उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उनके भाषण के दौरान पूरी संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर लगातार तालियां बजाईं। सांसदों ने 28 बार तालियां बजाईं, जिससे 23 बार पीएम मोदी को भाषण के बीच में रुकना पड़ा।
पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश में एक और सम्मान से प्रदान किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने देश की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इसे दोनों देशों की शाश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक बताया और "140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में" स्वीकार किया।
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी चौताल का आनंद लिया और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। उन्होंने इसका कैप्शन भोजपुरी में लिखा, जिस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान आया। उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को बिहार की समृद्ध संस्कृति से जोड़ा।
पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, सरयू और प्रयागराज के महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और कैरिबियाई राष्ट्र के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को उजागर किया।