जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी : पीएम मोदी

IANS | July 9, 2025 10:25 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नामीबिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की संसद को संबोधित किया। पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नामीबिया में बहुत कुछ समान है। हम दोनों ने औपनिवेशिक शासन का विरोध किया। हम दोनों ही सम्मान और स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय को बनाए रखने की वकालत करता है।

नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, दी गई 21 तोपों की सलामी

IANS | July 9, 2025 5:05 PM

विंडहोक, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को औपचारिक स्वागत में 21 तोपों की सलामी दी गई। यह स्वागत समारोह उनके नामीबिया की एक दिवसीय यात्रा के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत के दौरान किया गया।

यूएई सरकार ने नए लाइफटाइम गोल्डन वीजा की रिपोर्ट्स को बताया फर्जी

IANS | July 9, 2025 1:02 PM

दुबई, 9 जुलाई (आईएएनएस) फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटीजनशिप, कस्टम और पोर्ट सिक्योरिटी (आईसीपी) ने कुछ स्थानीय और विदेशी मीडिया एवं वेबसाइटों में प्रकाशित उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि यूएई कुछ देश के नागरिकों को आजीवन गोल्डन वीजा दे रहा है।

डिओगो जोटा की मौत की वजह कार की स्पीड, प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा

IANS | July 9, 2025 12:23 AM

मैड्रिड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की कार दुर्घटना में हुई मौत के मामले में स्पेनिश पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दुर्घटना के समय जोटा ही गाड़ी चला रहे थे और गति सीमा से अधिक तेज गति से गाड़ी चला रहे थे।

राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च अवॉर्ड से किया सम्मानित

IANS | July 8, 2025 11:24 PM

ब्रासीलिया, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्राजील ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश की राजकीय यात्रा के दौरान अपने सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26वां वैश्विक सम्मान था और 2 जुलाई से शुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा का तीसरा सम्मान था।

पीएम मोदी को मिलेगा एक और देश का सर्वोच्च सम्मान, ब्राजील में 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से होंगे सम्मानित

IANS | July 8, 2025 10:35 PM

रियो डी जेनेरियो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की लगातार साख बढ़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक कुशलता ने देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इसका ताजा उदाहरण घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद अब ब्राजील में देखने को मिलेगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया जाएगा।

पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया

IANS | July 8, 2025 9:48 AM

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के साथ युद्धविराम की घोषणा के कुछ दिन बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान आया है। नेतन्याहू ने कहा कि हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरों के ‘ट्यूमर’ को हटा दिया है, लेकिन निगरानी जरूरी है।

पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित हुए ब्राजीलियन, कहा- उनके सामने परफॉर्म करना एक खास अनुभव

IANS | July 8, 2025 9:29 AM

ब्रासीलिया, 8 जुलाई (आईएएनएस)। घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ब्राजील के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री की ब्राजील यात्रा को लेकर भारतीयों और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ऊर्जा और भारत तथा स्थानीय लोगों के बीच का संबंध बहुत शक्तिशाली था।

पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य के विषय पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश

IANS | July 8, 2025 9:23 AM

रियो डी जेनेरियो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा पर पूरी दुनिया को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने ब्रिक्स समिट में पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे अहम विषयों को प्राथमिकता देने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पृथ्वी का स्वास्थ्य और मनुष्य का स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साझा चुनौतियों का हल सिर्फ साझे प्रयासों से ही संभव है। इस दौरान पीएम मोदी ने कोविड महामारी का उदाहरण दिया।

ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने एजेंडा बताया

IANS | July 8, 2025 9:06 AM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो 2025 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाला है और इस दौरान भारत ब्रिक्स को एक नए रूप में पेश करने का प्रयास करेगा, जिसमें 'मानवता पहले' का दृष्टिकोण होगा।