10 प्वाइंट्स में समझें भारत-ब्राजील के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक का सार

IANS | February 21, 2026 4:14 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच हुई बातचीत और समझौते को लेकर विस्तार से जानकारी जारी की है।

ब्राजील को भारत से बहुत उम्मीदें, हम साथ मिलकर काम करेंगे तो होंगे मजबूत: लूला

IANS | February 21, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को "भारत से बहुत उम्मीदें हैं," और उन्हें लगता है कि अगर ब्राजील और भारत मिलकर काम करेंगे तो और मजबूत होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के बढ़ते कद और बढ़ते प्रभाव पर रोशनी डाली। इस दौरान उन्होंने कश्मीर हमले का भी जिक्र किया।

भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच सालों में 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा होगा: पीएम मोदी

IANS | February 21, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें ग्लोबल साउथ में दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इसके अलावा, दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने संयुक्त बयान भी जारी किया।

अमेरिकी टैरिफ का 10 प्रतिशत तक कम होना भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ी राहत : एक्सपर्ट

IANS | February 21, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी टैरिफ कम होकर 10 प्रतिशत तक आने पर एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार को सामान्य करने में मदद करेगा। इसके साथ बिजनेस और निवेशकों को अधिक स्पष्टता मिलेगी।

टैरिफ के बावजूद भारत के साथ बढ़ा अमेरिका का व्यापार घाटा, 58 अरब डॉलर पहुंचा

IANS | February 21, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर भारी भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा (वस्तु और सेवा) बढ़कर 2025 में 58.2 अरब डॉलर हो गया है यह पहले 45.7 अरब डॉलर के करीब था। यह जानकारी अमेरिकी सरकार की ओर से दी गई।

राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत, पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू

IANS | February 21, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेसिडेंट लूला का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की, रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

IANS | February 21, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

टैरिफ पर सुप्रीम फैसले के बाद अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर क्या होगा इसका असर? ट्रंप ने दिया ये जवाब

IANS | February 21, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ लगाए जाने के बाद से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसका असर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापारिक समझौते पर किस तरह से पड़ेगा, भारत को कोई लाभ मिलेगा या नहीं। यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाए ट्रंप, सभी देशों पर तुरंत लागू होगा 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ

IANS | February 21, 2026 11:02 AM

वॉशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आने के बाद तुरंत 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने 10 फीसदी का नया टैरिफ लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है और कहा कि यह तुरंत लागू होगा।

यूएस लॉमेकर ने इंडियन अमेरिकन के डिपोर्टेशन पर सीट खाली छोड़ी

IANS | February 21, 2026 8:15 AM

वॉशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ डेमोक्रेटिक लॉमेकर ने अपनी स्टेट ऑफ द यूनियन गेस्ट सीट खाली रखकर 73 वर्ष की भारतीय हरजीत कौर को सम्मान दिया। हरजीत कौर को अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लेकर भारत भेज दिया था।