पोस्टल नेटवर्क को भविष्योन्मुख बनाने के लिए भारत-ब्राजील समझौता, ई-कॉमर्स पर फोकस

IANS | February 22, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और ब्राजील ने अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा की भारत यात्रा के दौरान पोस्टल सेवाओं में सहयोग बढ़ाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने वाले एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुए, जो ई-कॉमर्स और समावेशी विकास को मजबूत करेंगे। संचार मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पांच दिवसीय भारत दौरे के बाद ब्राजील के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति लूला

IANS | February 22, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का भारत दौरा पूरा हुआ। राष्ट्रपति लूला रविवार को अपने देश वापस लौटने के लिए भारत से रवाना हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति लूला 18 से लेकर 22 फरवरी तक भारत के दौरे पर थे।

अमेरिका के गवर्नर डिनर में शामिल हुए राष्ट्रपति ट्रंप, बॉलरूम प्लान किया पेश

IANS | February 22, 2026 11:39 AM

वॉशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान कहा कि देश में अब एक बड़ा बदलाव आ रहा है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक नया 'बॉलरूम' बनाने की योजना के बारे में बताया और अमेरिका की 250वीं सालगिरह के जश्न को लेकर अपना पूरा भरोसा जताया।

सीवेज रिसाव जारी रहने पर ट्रंप ने वाशिंगटन के लिए इमरजेंसी की घोषणा को मंजूरी दी

IANS | February 22, 2026 8:47 AM

वॉशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डी.सी. में आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दे दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सीवर लाइन टूटने के बाद गंदा पानी लगातार पोटोमैक नदी में बह रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

'भारत-अमेरिका एआई अवसर साझेदारी’ का ऐलान, पैक्स सिलिका के तहत टेक सहयोग को नई रफ्तार

IANS | February 22, 2026 12:08 AM

वॉशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए ‘यू.एस.-इंडिया एआई अवसर साझेदारी’ की संयुक्त घोषणा की है। यह समझौता ‘पैक्स सिलिका घोषणा’ के तहत एक द्विपक्षीय परिशिष्ट के रूप में किया गया है।

छोटी सी ‘डॉली’ ने बदल दी थी विज्ञान की दिशा, एक 'कोशिका' से जन्मी उम्मीद

IANS | February 21, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जितना जीवन रहस्यमयी है उतना ही रोमांच से भरा विज्ञान है। ऐसा ही एक रोमांचक पल 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने आया। वैज्ञानिक जगत में उस समय हलचल मच गई जब स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली सफलतापूर्वक क्लोन की गई स्तनधारी भेड़ डॉली की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था, लेकिन उसकी क्लोनिंग की उपलब्धि को सार्वजनिक रूप से इसी दिन सामने लाया गया। यह घटना आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है।

पाकिस्तान के गैस सेक्टर की हालत खस्ता, चोरी और अनियमितताओं के चलते हर साल हो रहा 30 अरब रुपए का नुकसान

IANS | February 21, 2026 7:13 PM

इस्लामाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गैस सेक्टर को चोरी और अनियमितताओं के चलते हर साल 30 अरब रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है और सांसदों ने चेतावनी दी है कि यह वित्तीय बोझ अंतत: उपभोक्ताओं पर पड़ता है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा शनिवार को दी गई।

वैज्ञानिक शोध में बड़ा खुलासा, बिल्ली बनी कैंसर रिसर्च की नई कड़ी

IANS | February 21, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिल्ली और इंसानों के बीच कुछ ऐसी समान कड़ी मिली है जिससे कैंसर इलाज में मदद मिल सकती है। कैंसर अनुसंधान पर हाल ही में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह शोध 19 फरवरी को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल 'साइंस' में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में पालतू बिल्लियों के कैंसर और इंसानों के कैंसर के बीच चौंकाने वाली जेनेटिक समानताओं को उजागर किया गया है।

एआई के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक होगा भारत: ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन

IANS | February 21, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में तकनीक जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। इन दिग्गजों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, मेटा के चीफ एआई अधिकारी अलेक्जेंडर वांग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ जैसे कुछ अहम नाम शामिल हैं।

यून सुक येआल को मौत की सजा क्यों नहीं? अदालती फैसले पर सियासत तेज

IANS | February 21, 2026 6:09 PM

सोल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को मौत की सजा न दिए जाने को लेकर दक्षिण कोरिया में सियासी बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग सड़क पर भी उतरे तो कुछ ने हंगामे को बेबुनियाद करार दिया। सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया?