पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हमले तेज, दोनों देशों में सुलह के लिए आगे आया ईरान
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इस बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच विवाद को बातचीत से हल करने के लिए मध्यस्थता करने की पहल की है। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पहल की है।