सशक्त लोकतंत्र की दुहाई देने वाले देश में आज तक एक भी महिला राष्ट्रपति नहीं, क्या अमेरिका बदलाव के लिए तैयार है?
न्यूयॉर्क, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया को लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाता सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका क्या इस बार वो करेगा जो भारत दशकों पहले कर चुका है! क्या देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला काबिज हो पाएगी? क्या भारतीय अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस को अमेरिका अपनी कमान सौंपेगा?