मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेहरान में स्वास्थ्य केंद्रों को निशाना बनाए जाने की खबरों पर निराशा जाहिर किया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के बयान को रिशेयर किया।