ईरान के पूर्व सुप्रीम अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के चार महीने बाद किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, 4 जुलाई से शुरू होगा समारोह
तेहरान, 13 जून (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के लगभग 130 दिनों के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरानी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अयातुल्लाह अली खामेनेई को 4 जुलाई को दफनाया जाएगा।